ePaper

Kaimur News : गंदगी फैलाने के जुर्म में 22 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

Updated at : 24 Apr 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : गंदगी फैलाने के जुर्म में 22 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

मनाही के बावजूद डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर पर्षद का अभियान जारी है. गुरुवार को भी इओ संजय उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गयी और इस दौरान डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने के जुर्म में 22 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. मनाही के बावजूद डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर पर्षद का अभियान जारी है. गुरुवार को भी इओ संजय उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गयी और इस दौरान डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने के जुर्म में 22 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा जिन दुकानदारों ने सूचना के बाद डस्टबिन रखना शुरू कर दिया है, वैसे दुकानदारों को सराहा भी गया. नप इओ ने बताया कि पूर्व में शहर के सभी दुकानदारों को अपनी दुकान से निकलने वाले कूड़े के लिए डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया था. लेकिन कई दुकानदार अब भी डस्टबिन रखने की जगह पर दुकान से निकलने वाले कूड़ा कचरा नाले में या नालियों में फेंक दे रहे है. इसको लेकर पिछले पांच दिनों से लगातार अभियान चलाकर वैसे दुकानदारों और वेंडरों पर जुर्माना किया जा रहा है. आज गुरुवार को भी शहर में व्यापक अभियान चलाया गया और डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदार और वेंडरों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया है. उन्हें चेतावनी भी दी गयी है कि आगे भी डस्टबिन नहीं रखते है और पुनः पकड़े जाते है तो वैसे दुकानदारों से भारी जुर्माना वसूला जायेगा. इओ ने बताया कि इसके अलावा शहर की साफ सफाई, अतिक्रमण को लेकर नगर पर्षद ने दुकानदारों सहित शहरवासियों को जागरूक किया गया. इओ ने बताया कि यह अभियान शहर में निरंतर चलता रहेगा और शहरी व्यवस्था को नहीं मानने वाले और दुकान व ऑफिस से निकले गंदगी व कचरे को नालियों में फेंकने वाले वैसे दुकानदारों पर जुर्माने के साथ सख्त कार्रवाई की जायेगी. दरअसल, शहर के अधिकतर दुकानदार दुकान से निकलने वाले कूड़े को सड़क पर या दुकान के आगे से गुजरे नालों या नालियों में डाल देते है. इसके चलते जहां नालियां जाम हो जाती है, वहीं सड़क पर भी कचरा फैला या उड़ता रहता है. इससे शहर की नकारात्मक छवि बन रही थी. इधर, नाली में कूड़ा फेंकने से बारिश के दिनों में शहरवासियों को जल जमाव से भी जूझना पड़ता है. इसको देखते हुए डीएम सावन कुमार ने नगर पर्षद के इओ से दुकानदारों को डस्टबिन रखवाने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि कूड़ा कचरा इधर उधर ना फेंका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन