कैमूर में धान की फसल देखने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान उपस्थित परिजन व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : भगवानपुर प्रखंड के शाहपुर गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब एक 59 वर्षीय किसान जमुना विंद की कुएं में गिरकर मौत हो गई. वे अपनी धान की फसल देखने खेत गए थे, तभी यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को कुएं से बाहर निकाला.

विज्ञापन

Kaimur News : भगवानपुर प्रखंड के शाहपुर गांव में रविवार सुबह खेत में लगी धान की फसल देखने गए 59 वर्षीय किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान शाहपुर गांव निवासी स्व. तूफानी विंद के पुत्र जमुना विंद के रूप में हुई है.

विज्ञापन

कुएं के पास अचानक अनियंत्रित होकर गिरे

हादसे के संबंध में पहड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार ने बताया कि जमुना विंद सुबह गांव के बधार में लगी धान की फसल देखने गए थे. इसी दौरान कुएं के पास पहुंचने पर वह अचानक अनियंत्रित हो गए और कुएं में जा गिरे. समय पर मदद नहीं मिलने और डूबने के कारण उनकी मौत हो गई.

Also Read : बक्सर में बिजली कटने के विवाद में फायरिंग, युवक घायल, मौके पर पहुंचे एसडीएम

कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाला गया शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कुएं से जमुना विंद के शव को बाहर निकाला. सूचना मिलने पर भगवानपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.

Also Read : चौसा की ऐतिहासिक रणभूमि अब पर्यटन मानचित्र पर चमकेगी, शेरशाह-हुमायूं युद्धस्थल के विकास की कवायद शुरू

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. रविवार सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

Also Read : बक्सर: फूड पॉइजनिंग के बाद डुमरांव में मिठाई दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन दर्जन से अधिक प्रतिष्ठान रडार पर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन