कुदरा में शराब के नशे में हंगामा कर रहे छह पियक्कड़ गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

Updated:
विज्ञापन

हिरासत में आरोपियों की तस्वीर| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है. मेडिकल जांच में उनके शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह कार्रवाई आम नागरिकों को हो रही परेशानी के बाद की गई.

विज्ञापन

Kaimur News : कुदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को शराब सेवन के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने छह शराब सेवन करने वालों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विशाल कुमार, पिता ऋषि मुनि सिंह और विकास गिरी, पिता दयाशंकर गिरी, दोनों निवासी नेमुरा, थाना करगहर, जिला रोहतास, सन्नी कुमार, पिता विनय खरवार, निवासी बरका किर, थाना सोनहन, रोहित कुमार, पिता उमेश चौधरी, निवासी रामपुर, थाना सोनहन, किशोर कुमार, पिता जितेंद्र रस्तोगी तथा विकास कुमार सिंह, पिता अखिलेश कुमार सिंह, दोनों निवासी कुदरा, जिला कैमूर के रूप में हुई है.

विज्ञापन

शराब के नशे में कर रहे थे शोरगुल

बताया जाता है कि सभी आरोपित शराब का सेवन कर सार्वजनिक स्थान पर शोरगुल कर रहे थे. इससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read : बक्सर में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सजी साहित्य की महफिल, कविताओं के जरिए भाषा और नई पीढ़ी पर हुई चर्चा

मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई. जांच के दौरान सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई.

Also Read : चौसा की ऐतिहासिक रणभूमि अब पर्यटन मानचित्र पर चमकेगी, शेरशाह-हुमायूं युद्धस्थल के विकास की कवायद शुरू

कागजी कार्रवाई के बाद भेजे गए न्यायिक हिरासत में

मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद सभी छह आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read : हिंदी दिवस पर आज सजेगा जिला स्तरीय समारोह, निबंध, कविता और संगोष्ठी में दिखेगी शिक्षकों की रचनात्मकता

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन