एनएच-19 पर शराब तस्करी का खुलासा, 187.020 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त गाड़ियों की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : दुर्गावती पुलिस ने NH-19 पर शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है. मरहिया मोड़ के पास छापेमारी में 187 लीटर से ज़्यादा अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Kaimur News : दुर्गावती पुलिस ने रविवार की अहले सुबह एनएच-19 पर डहला गांव के समीप मरहिया मोड़ के पास छापेमारी कर 187.020 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. इस दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो भी जब्त की है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 4:55 बजे सूचना मिली कि मरहिया मोड़ के समीप एनएच-19 के उत्तरी लेन में डहला गांव के पास एक उजले रंग की स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के माध्यम से कुछ लोग शराब ले जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई.

तीन संदिग्धों को मौके से किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो से भी शराब बरामद की गई.

गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर
गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

गिरफ्तार आरोपितों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कृष्ण कुमार गुप्ता (20 वर्ष), पिता योगेंद्र शाह, ग्राम अकोढ़ी, थाना रामगढ़, कृष्ण कुमार गुप्ता (23 वर्ष), पिता अगनू प्रसाद गुप्ता, ग्राम उसरी, थाना मोहनियां और चंद्रमणि सिंह उर्फ लक्की सिंह (24 वर्ष), पिता मुन्ना सिंह, ग्राम शिवपुर, थाना भभुआ के रूप में हुई है. तीनों कैमूर जिले के रहने वाले हैं.

Also Read : हिंदी दिवस पर आज सजेगा जिला स्तरीय समारोह, निबंध, कविता और संगोष्ठी में दिखेगी शिक्षकों की रचनात्मकता

तीन बोरियों और स्कॉर्पियो से मिली शराब

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास मौजूद तीन बाइकों से तीन बोरी तथा मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो से कुल 187.020 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने शराब के साथ तीनों मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है.

Also Read : कैमूर: 11 साल में ही जर्जर हुआ दुर्गावती नदी पर बना पुल, कटाव से सड़क धंसने का बढ़ा खतरा

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस के अनुसार, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read : चैनपुर-नुआव में राजकीय महाविद्यालय के स्थायी भवन की राह आसान, जमीन चिह्नित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन