टहनियों की छंटाई के लिए दो दिन बिजली सप्लाइ रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन
टहनियों की छंटाई के लिए दो दिन बिजली सप्लाइ रहेगी बाधित

तेज धूप व आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर स्थानीय विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी हैं.

विज्ञापन

तेज हवा में ट्रिपिंग व आग की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान दुर्गावती. तेज धूप व आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर स्थानीय विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी हैं. विद्युत फीडरों से निकलकर गांवों की ओर जाने वाली लाइनों के किनारे लगे पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जायेगी, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके. गौरतलब है कि कई जगहों पर पेड़ बड़े होने के कारण बिजली के तार टहनियों के बीच से गुजरे हुए हैं. टहनियों के बीच तार रहने से हल्की हवा चलने पर ब्रेकडाउन व खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों में आग लगने जैसी समस्या बनी रहती है. तेज हवा व लू के थपेड़ों के बीच कई बार बिजली के तार टहनियों से टकराकर टूट जाते हैं. नतीजा यह होता है कि घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है. ऐसे में पेड़ों की वजह से बिजली सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए टहनियों की छंटाई शुरू कर दी गयी है. इसकी जानकारी देते हुए कनीय अभियंता रौनक कुमार कश्यप ने बताया कि ट्रिपिंग मरम्मत सुधार कार्य व टहनियों की छंटाई अभियान के चलते रेहारी पावर हाउस तथा कस्थरी फीडर से निकलकर दुर्गावती के सावठ, कर्णपुरा पिपरा, डोमर पोखर, कस्थरी व अकोढ़ी मेला गांव को जाने वाली 11 केवी बिजली सप्लाई कार्य के दौरान शुक्रवार व शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुरक्षा की दृष्टि से बंद रहेगी. उन्होंने बताया कि इन गांवों के लोग सुबह 10 बजे से पूर्व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था स्वयं कर लें. विभाग के निर्धारित समयानुसार कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन