ePaper

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को अनोखे अंदाज में सिखाया ट्रैफिक नियम

Updated at : 24 Jan 2026 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को अनोखे अंदाज में सिखाया ट्रैफिक नियम

परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस द्वारा 'रोको-टोको' अभियान चलाते हुए दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

= बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के चलने वालों को माला पहना व गुलाब देकर स्वागत रोको-टोको अभियान में शर्मिंदा होकर वाहन चालकों ने लिया सुरक्षा का संकल्प भभुआ सदर. भभुआ सदर. सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान शनिवार को परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस द्वारा ”रोको-टोको” अभियान चलाते हुए दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. इस मौके पर जो भी बाइक सवार बिना हेलमेट के बाइक चलाते मिले या कोई भी चारपहिया वाहन चालक बगैर सीटबेल्ट लगाये वाहन चलाते नजर आये, तो उन्हें माला पहनाकर व फूल देकर स्वागत किया गया. साथ ही, उन्हें रोककर सम्मानपूर्वक ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. शहर के एकता चौक पर ट्रैफिक डीएसपी विजय कुमार गुप्ता व परशुराम नयन फाउंडेशन द्वारा यह जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पाया गया कि जो भी वाहन चालक ट्रैफिक नियम का पालन करते नहीं नजर आये, उन्हें रोककर पहले फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया. इसके बाद उन्हें ट्रैफिक रूल बताते हुए अपने व परिवार की सुरक्षा के लिए इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. ट्रैफिक नियम पालन नहीं करने वालों को जैसे ही फूल-माला पहनाकर स्वागत किया जाता, वैसे ही लोगों के बीच उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई. इससे लोगों को यह एहसास हुआ कि उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. ट्रैफिक डीएसपी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को अनोखे ढंग से जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण लापरवाही व यातायात नियमों की अनदेखी करना है. जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे, तब तक दुर्घटनाओं में कमी लाना संभव नहीं है. इसी उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान परिवहन व ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने व मोबाइल का प्रयोग न करने जैसे नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया. साथ ही डीएसपी ने आमजनों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट जरूर पहनें व चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर ही चलें. उन्होंने कहा कि छोटी सी सावधानी हमारे व हमारे परिवार का जीवन सुरक्षित बना सकती है. इस मौके पर परिवहन निरीक्षक विष्णु देव प्रसाद, परशुराम नयन फाउंडेशन की टीम से दीपक कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, संतोष भारती व अन्य लोग मौजूद रहे. प्रभात अपील — वाहन चलते समय आपकी व दूसरों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी चलते वाहन में सीट बेल्ट व हेलमेट के बिना सफर न करें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें शराब या नशीले पदार्थ सेवन कर वाहन न चलाएं तेज रफ्तार में या लापरवाही से वाहन न चलाएं वाहन चलाते समय इयरफोन या हेडफोन न लगाएं आगे चल रहे वाहन से बहुत कम दूरी बनाकर न चलें चलते वाहन में अचानक कट या ओवरटेक न करें ट्रैफिक सिग्नल व नियमों की अनदेखी न करें थकान या नींद की स्थिति में वाहन न चलाएं वाहन चलाते समय हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन