दुर्गावती बाजार के पास पुल पर बालू लदा ट्रेलर ट्रक से टकराया, कोई हताहत नहीं

क्षतिग्रस्त ट्रक.
Kaimur News : टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस हादसे में ट्रेलर का चालक और खलासी बाल-बाल बच गए
Kaimur News : (मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट )
कैमूर जिले के कर्मनाशा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती बाजार के समीप मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई. बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर बालू लादकर जा रहा एक ट्रेलर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस हादसे में ट्रेलर का चालक और खलासी बाल-बाल बच गए और दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई.
चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला
हादसे के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए चालक व खलासी को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला. दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए पुल पर यातायात बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
बाद में क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आगे की कार्रवाई शुरू की.
Also Read: तेज बारिश से लालापुर सड़क बनी झील, डेढ़ करोड़ के नाले के बाद भी जलजमाव से लोग परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










