कैमूर: दुर्गावती बाजार में जाम नाली से घरों में घुसा गंदा पानी, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Author Mainuudin sah|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
नाले की तस्वीर

नाले की तस्वीर

कैमूर के दुर्गावती बाजार में नाली जाम होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. जलनिकासी बाधित होने के कारण कई घरों में गंदा पानी घुस रहा है. ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Durgawati Drain Blockage : कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड की सावठ पंचायत स्थित दुर्गावती बाजार के वार्ड नंबर 11 में नाली जाम होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. जलनिकासी बाधित होने के कारण कई घरों में गंदा पानी घुस रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है.

kaimur News : साफ-सफाई के अभाव में ठप हुई जलनिकासी

स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड नंबर 11 में घरों से पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था. लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से नाली पूरी तरह जाम हो गई है. इसके कारण बारिश और घरेलू पानी की निकासी रुक गई है और कई घरों में गंदा पानी भरने लगा है.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से लगाई गुहार

वार्ड निवासी नाजिम टेलर, मुख्तार फारूकी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुर्गावती को लिखित आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की. अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है.

समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

ग्रामीणों का कहना है कि जाम नाली के कारण वार्ड नंबर 11 के लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है. यदि जल्द ही नाली की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

Also Read : कैमूर में तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, दुर्गावती में कंटेनर से 28 पशु बरामद, चार दिनों में चौथी बड़ी कार्रवाई



विज्ञापन
Mainuudin Sah

लेखक के बारे में

By Mainuudin Sah

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन