पुसौली में डीजे संचालक की हत्या, एनएच जाम

Updated:
विज्ञापन
पुसौली में डीजे संचालक की हत्या, एनएच जाम

KAIMUR NEWS.कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार निवासी एक डीजे संचालक को फोन कर घर से बुलाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना के विरोध में बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक एनएच-19 जाम कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

फोन कर घर से बुलाकर घटना को दिया गया अंजाम, घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी व दो थानाध्यक्ष

मुख्य आरोपित सहित चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुसौली.

कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार निवासी एक डीजे संचालक को फोन कर घर से बुलाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना के विरोध में बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक एनएच-19 जाम कर प्रदर्शन किया. मृतक की पहचान पुसौली बाजार निवासी रामनिवास गुप्ता के 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये. परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात कुछ लोगों ने डीजे का माइक मांगने के बहाने राजा को फोन कर स्टेशन रोड स्थित दुकान पर बुलाया. वहां से उसे बगल के एक स्कूल में ले जाकर लाठी-डंडे व रॉड से पिटाई की गयी. इसके बाद आरोपितों ने उसे रेलवे लाइन पार कर सोनाव जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक विद्यालय परिसर में ले जाकर फिर से जमकर पीटा. घटना को देखकर एक राहगीर ने युवक के माता-पिता को सूचना दी. जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और विरोध किया, तो आरोपित उन्हें धमकी देते हुए फरार हो गये. घायल अवस्था में पड़े युवक को परिजन कुदरा अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.इसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को बाजार के स्टेशन मोड़ के पास रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंचे डीएसपी ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया. इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के बाद ही मुख्य आरोपित अभिषेक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन