ePaper

पंचायत सचिव की हड़ताल से विकास कार्यों में आ रही रुकावट

Updated at : 06 May 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सचिव की हड़ताल से विकास कार्यों में आ रही रुकावट

जिले की विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने के चलते विकास कार्य ठप हो गया है.

विज्ञापन

भभुआ शहर. जिले की विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने के चलते विकास कार्य ठप हो गया है. बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष रितेश पासवान ने बताया कि हमलोग नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तीन मई से हैं, जो आज पांचवें दिन भी जारी है. संघ की नौ सूत्री मांगे जायज है. अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. पंचायत सचिवों की नौ सूत्री मांगों में पंचायत सचिवों का स्थानांतरण व पदस्थापन नियमावली बनाने, पंचायत सचिवों का ग्रेड-पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने, सेवा संपुष्टि अभियान चालू करने, 2000 यात्रा भत्ता व परिवहन भत्ता देने, पंचायत सचिवों का बकाया वेतन व सेवानिवृत का सेवांत लाभ का भुगतान किया जाये तथा कार्यरत सेवानिवृत व मृत पंचायत सचिवों को एसीपी, एमएसपी का लाभ अविलंब देने की बात शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन