नहर किनारे दो बोरियों में मिले सिरकटे शव, सूटकेसों में मिले अंगों से हो सकते हैं संबंध

Edited by JITENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Kaimur News.अभैदे नहर के किनारे मंगलवार की रात दो बोरियों में शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में फिर से सनसनी फैल गयी है. दोनों शवों के सिर गायब हैं, केवल धड़ पाये गये हैं. इस घटना सेपूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

नहर किनारे दो बोरियों में मिले सिरकटे शव, सूटकेसों में मिले अंगों से हो सकते हैं संबंध

अभैदे नहर के पास बरामद हुए धड़, दो दिन पहले दुर्गावती नदी में सूटकेस में मिले थे शरीर के अन्य अंग

डीएसपी प्रदीप कुमार को अंदेशा, नदी और नहर में मिले शवों का हो सकता है गहरा संबंध प्रतिनिधि, रामगढ़ (कैमूर) अभैदे नहर के किनारे मंगलवार की रात दो बोरियों में शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में फिर से सनसनी फैल गयी है. दोनों शवों के सिर गायब हैं, केवल धड़ पाये गये हैं. इस घटना सेपूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर किनारे से दोनों बोरियों को बाहर निकलवाया. पहली बोरी खोलने पर उसमें एक शव का धड़ बरामद हुआ, जबकि दूसरी बोरी को देर रात तक खोलने और जांचने की प्रक्रिया जारी रही. मौके पर पहुंचे डीएसपी प्रदीप कुमार ने मामले की जांच तेज कर दी है. गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही दुर्गावती नदी से दो नीले रंग के सूटकेस बरामद हुए थे, जिनमें शरीर के अंग थे, लेकिन सिर गायब थे. पुलिस अभी उस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि नहर किनारे सिरकटे धड़ मिलने से हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि नदी और नहर में मिले इन अंगों के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं और यह किसी एक ही जघन्य हत्याकांड का हिस्सा हो सकते हैं. डीएसपी प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया और अंदेशा जताया कि ये धड़ उन्हीं अंगों के हो सकते हैं, जो दो दिन पहले नदी में मिले थे. हालांकि, दोनों ही मामलों में सिर का बरामद न होना पुलिस के लिए बड़ी पहेली बना हुआ है. पुलिस फिलहाल आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने में लगी है.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन