कुल्हड़िया में पलटा कंटेनर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बाल-बाल बचे चालक व खलासी
विज्ञापन
फोटो 14 कुल्हड़िया के पास पलटा हुआ कंटेनर
– बाल-बाल बचे चालक व खलासीप्रतिनिधि, कर्मनाशा
दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के समीप बुधवार की दोपहर टर्निंग प्वाइंट पर एक बार फिर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में कंटेनर का चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, कंटेनर संख्या एनएल 01 एएच/ 1939 बुधवार की दोपहर यूपी से बिहार की तरफ जा रहा था. जैसे ही कंटेनर बिहार की सीमा में पहुंचा, वैसे ही कुलहड़िया गांव के समीप टर्निंग प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में कंटेनर के चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. इस घटना के बाद वाहनों की गति धीमी हो गयी है. लेकिन, वाहनों का आवागमन जारी रहा. इससे जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बताते चलें कि कुल्हड़िया के पास तीन दिन पहले भी चना लदा ट्रक उसी टर्निंग पॉइंट पर पलट गया था. वहां पर कंटेनर पलटा हुआ है. वहां पहले से खड़े एक ट्रक के चालक की दबकर मौत हो गयी थी. एक हफ्ते के अंदर उसी जगह पर दूसरी बार घटना टर्निंग प्वाइंट पर घटित हुई है. यूपी की तरफ से वाहन तेज रफ्तार से आते हैं और टर्निंग प्वाइंट पर भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ते हैं और वाहन अनियंत्रित होकर पलट जा रहे हैं. सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










