14वें दिन भी धरने पर रहे संवर्ग लिपिक, कार्यालय में कामकाज प्रभावित

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये समाहरणालय संवर्ग लिपिकों की हड़ताल शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रही. लिपिकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भभुआ नगर

अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये समाहरणालय संवर्ग लिपिकों की हड़ताल शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रही. लिपिकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इधर, समाहरणालय संवर्ग लिपिकों के हड़ताल पर रहने से कलेक्ट्रेट, अनुमंडल, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय, अंचल और प्रखंड कार्यालय समेत सभी दफ्तरों में कामकाज ठप रहा . आमलोगों को काम के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ा, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा . धरना स्थल पर बैठे लिपिकों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो अब वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे . गौरतलब है कि बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार से ही समाहरणालय, प्रखंड, अंचल और अनुमंडल स्तर पर कार्यरत सभी लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में चुनाव की तैयारी, राजस्व महाअभियान, भूमि अधिग्रहण, न्यायालय संबंधी काम और जनसरोकारों से जुड़े अन्य कार्य प्रभावित हुए हैं .धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने की. जबकि संचालन अर्जुन पासवान ने किया. मौके पर प्रधान संवर्ग लिपिक मनोज कुमार, अजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र कुमार, अनुज कुमार पांडे, प्रशांत शांडिल, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, शशिभूषण द्विवेदी, रामपूजन राम, अयूब अंसारी समेत कई लिपिक मौजूद थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन