Kaimur News : आज प्रभात खबर अपराजिताओं का करेगा सम्मान, सजेगी कवियों की महफिल

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News : आज प्रभात खबर अपराजिताओं का करेगा सम्मान, सजेगी कवियों की महफिल

जगजीवन स्टेडियम में शाम छह बजे से आयोजित होगा समारोह

विज्ञापन

भभुआ सदर. प्रभात खबर की ओर से अपराजिता सम्मान समारोह शहर के जगजीवन स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 6:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी. इस अवसर पर प्रभात खबर की ओर से कैमूर की उन 10 प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने कार्यों और संघर्ष के दम पर समाज में एक मिसाल पेश की है. अपराजिता सम्मान समारोह में जिला पदाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल के अलावा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी, शहर के गण्यमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, समाजसेवी व व्यवसायी मौजूद रहेंगे. प्रभात खबर अपराजिता सम्मान का यह कार्यक्रम नारी सशक्तीकरण और सामाजिक चेतना को समर्पित रहेगा. इसको लेकर सारी तैयारी कर ली गयी है.

हास्य-व्यंग्य के कलाकार शंभू शिखर सहित देश के नामचीन कवि श्रोताओं को करायेंगे लोट-पोट

अपराजिता सम्मान समारोह के बाद भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें देश के ख्यातिप्राप्त कवि अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध करेंगे. प्रख्यात कवि दिनेश बाबरा, मशहूर हास्य व्यंग्यकार शंभू शिखर, ओजपूर्ण कवयित्री पद्मिनी शर्मा और जनभावनाओं को स्वर देने वाले अशोक चारण इस शाम को यादगार बनायेंगे. प्रभात खबर का यह पहल समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने के साथ-साथ नयी प्रेरणा भी प्रदान करेगी. कार्यक्रम में सभी शहरवासियों को परिवार सहित आमंत्रित किया गया है.

अपराजिता सम्मान समारोह में यह हैं हमारे प्रायोजक

अपराजिता सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक वास्तु विहार है. जबकि को प्रायोजक के रूप में डीएवी स्कूल जद्दुपुर भभुआ, जलालपुर पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, समाजसेवी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चैनपुर आलोक सिंह के अलावा मानव भारती हेरिटेज स्कूल चांद, चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल वार्ड संख्या 5 भभुआ, सीबीएसइ कंपीटेटिव स्कूल मोहनिया, खुशी किड्स प्ले स्कूल शिवपुर कॉलोनी मोहनिया, रस्तोगी आभूषण भंडार भभुआ, पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष भभुआ जैनेंद्र आर्य, रामधारी सिंह मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज कुदरा, संत लॉरेंटज इंग्लिश स्कूल एंड हॉस्टल और संजीवनी पब्लिक स्कूल मोहनिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन