राज्यस्तरीय मशाल प्रतियोगिता में चांद की काजल ने जीता गोल्ड मेडल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चांद की छात्रा काजल कुमारी ने मशाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर नाम रोशन करने का काम किया

विज्ञापन

चांद. गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चांद की छात्रा काजल कुमारी ने पटना में आयोजित राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता अंडर-16, 100 मीटर दौड़ में कैमूर जिले का प्रतिनिधित्व किया और इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले सहित विद्यालय का नाम रोशन करने का काम किया है. इससे विद्यालय में खुशी की लहर है. वहीं, अब काजल को सरकारी खर्च पर ओलंपिक के लिए तैयार किया जायेगा. इधर, इस सफलता पर शारीरिक शिक्षक कन्हैया प्रसाद व प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह सहित सभी अन्य शिक्षकों ने काजल कुमारी को बधाई दी है, साथ ही भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन