घर-घर पहुंच रहे जनगणना कर्मी, कैमूर में सर्वे कार्य में आई तेजी, 33 प्रश्नों से हो रहा डेटा संग्रह

Published by :Sakshi kumari
Published at :11 May 2026 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Census workers reaching every home

जनगणना से संबंधित जानकारी हासिल करते हुए कर्मी

भारत की जनगणना 2027 के तहत घर-घर जाकर गणना और मकान सूचीकरण के कार्य में तेजी आ गयी है. प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना शुरु कर दिए हैं.

विज्ञापन

Census 2027: (कैमूर से मैनुद्दीन शाह) भारत की जनगणना 2027 के तहत घर-घर जाकर गणना और मकान सूचीकरण के कार्य में तेजी आ गयी है. प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना शुरु कर दिए हैं. जनगणना का कार्य 2 मई से ही दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में चालू हो गया है.

घर घर पहुंचकर डाटा एकठ्ठा कर रहे कर्मी

सोमवार की सुबह जनगणना कर्मी शिक्षक परमानंद कुमार सरैया गांव पहुंचे और कई घरों का डाटा एकत्र किए. मालूम हो कि, सर्वे 2 मई से 31 मई 2026 तक चलेगा. जिसके तहत मकानों की स्थिति, परिवार के मुखिया का नाम और शौचालय, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं की जानकारी जुटाई जा रही है. 17 अप्रैल से 1 मई तक चली स्वगणना की प्रक्रिया के बाद अब कर्मी भौतिक रूप से घर-घर जा रहे हैं. जिन लोगों ने पहले ही ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर दी है.

पूरी तरह डिजिटल जनगणना

उनसे केवल एस इ आई डी ली जा रही है. इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल हो रही है. जिसमें प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए डेटा एंट्री कर रहे हैं. जो लोग स्वगणना नहीं कर पाए हैं. प्रगणक उनसे विस्तृत जानकारी के तहत 33 प्रश्न पूछ रहे हैं.

जमीन तौर पर जुटे प्रगणक और पर्यवेक्षक

इस कार्य के लिए बड़ी संख्या में प्रगणक और पर्यवेक्षक फील्ड में उतर चुके हैं. इसी क्रम में लरमा स्कूल के शिक्षक परमानंद कुमार सरैया गांव पहुंचे और कई घरों के परिवार के मुखिया से जनगणना से संबंधित जानकारी हासिल कर गणना रजिस्टर के कॉलम में‌ डेटा अंकित की. इस दौरान सरैयां गांव के कई लोग मौजूद रहे.

Also Read: Gaya News: गया में अनियंत्रित ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन