शिवपुर के समीप मवेशी लोड ट्रक जब्त

चालक व खलासी पुलिस की पकड़ से बाहर
चालक व खलासी पुलिस की पकड़ से बाहर मोहनिया सदर. गुरुवार की शाम भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप 112 नंबर की पुलिस गश्ती टीम ने मवेशी लोड ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक व खलासी पुलिस की पकड़ से भाग निकले. ग्रामीणों की मानें, तो ट्रक में लोड भैंसे चोरी की बतायी जा रही है. वहीं घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने के लिए तैयार नहीं थी, बल्कि लीपापोती की जा रही थी. अब देखना यह होगा कि पुलिस ट्रक समेत पकड़े गये मवेशियों को थाने ले जाती है या फिर मामले को रफादफा कर ट्रक व मवेशियों को छोड़ देती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










