आईएमए कैमूर द्वारा भभुआ सदर अस्पताल के पास चिकित्सकों का प्रदर्शन, 24 घंटे के लिए ओपीडी को रखा बंद…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Aug 2024 2:07 PM

विज्ञापन

प्रदर्शन करते चिकित्सक

Bihar Doctors Strike: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए घटना की न्यायिक जांच सहित घटना में संलिप्त दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कैमुर के द्वारा भभुआ के सदर अस्पताल ओपीडी के पास चिकित्सकों द्वारा प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

Bihar Doctors Strike: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में एक सेकंड ईयर की छात्रा के साथ 8 अगस्त को दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई. उसके न्याय के लिए 15 अगस्त को शांतिपूर्ण धरने पर बैठे डॉक्टरों पर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ कर दी गई. जिसको लेकर भभुआ जिले के डॉक्टरों में भी उबाल है.

घटना की न्यायिक जांच सहित घटना में संलिप्त दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कैमुर के द्वारा भभुआ के सदर अस्पताल ओपीडी के पास चिकित्सकों द्वारा प्रदर्शन किया गया. बता दें कि सभी मेडिकल संस्थानों में सुबह छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक ओपीडी ठप रहा. हालांकि इस दौरान सदर अस्पताल सहित सभी संस्थानों में इमरजेंसी सेवा चालू था.

ये भी पढ़ें: ‘वी वांट जस्टिस, नो सेफ्टी नो ड्यूटी’ से गूंजा बेतिया का जीएमसीएच, IGIMS पटना में इमरजेंसी सेवा भी बंद…

प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों ने क्या कहा?

आईएमए के राज्य सचिव डॉ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 8 अगस्त की सुबह कोलकाता स्थित आर जी कर मेडिकल कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट महिला चिकित्सक की ड्यूटी के दौरान बलात्कार के बाद निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरा देश और चिकित्सक समुदाय स्तब्ध है.

पूरे देश के डाक्टरों में उबाल है. चिकित्सकों के सुरक्षा के लिए कठोर मेडिकल प्रोटेक्शन की मांग हमलोग कर रहे हैं. वहीं महिला चिकित्सक डॉक्टर किरण सिंह ने कहा कि डॉक्टरों को सुरक्षा दी जाए.=जो घटना घटी है उस मामले में आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए.

दिल्ली-UP में भारी बारिश, राजस्थान-ओडिशा में अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन