ePaper

Big Action: घूसखोर दारोगा 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप

Updated at : 04 Jun 2025 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
bihar police

bihar police

Big Action: आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बुधवार को कैमूर जिला अंतर्गत भगवानपुर थाने में पदस्थापित एसआई राशिद कमाल व लकी आनंद को निगरानी की टीम में 40 हजार घूस लेते पकड़ लिया.

विज्ञापन

Big Action: भभुआ, रंजीत पटेल. बिहार के कैमूर जिले में पुलिस कार्रवाई रोकने के लिए 40 हजार रुपये घूस लेते एक दारोगा को विजिलेंस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. घूसखोर दारोगा की गिरफ्तारी से महकमे में खलबली का माहौल है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बुधवार को कैमूर जिला अंतर्गत भगवानपुर थाने में पदस्थापित एसआई राशिद कमाल व लकी आनंद को निगरानी की टीम में 40 हजार घूस लेते पकड़ लिया.

पुलिस कार्रवाई रोकने के लिए ले रहे थे रिश्वत

बुधवार की सुबह करीब 10.00 बजे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम थाने पहुंची. परमालपुर गांव की रहनेवाली महिला चांदनी सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को शिकायत की थी कि एक मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए दोनों 40 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. रिश्वतखोरी की सूचना पर पटना से आयी निगरानी की टीम ने दोनों को घूस की रकम के साथ पकड़ लिया. पकड़े गये दोनों एसआई लकी आनंद और राशिद कमाल जिले के भगवानपुर थाने में तैनात थे. भगवानपुर थाने में ही दोनों एसआई की गिरफ्तारी हुई.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन