ePaper

जन कन्वेंशन को लेकर रेल कर्मियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 05 Feb 2026 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
जन कन्वेंशन को लेकर रेल कर्मियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

आठ फरवरी को पटना में होगा विशाल जन कन्वेंशन, हजारों की भागीदारी का आह्वान

विज्ञापन

आठ फरवरी को पटना में होगा विशाल जन कन्वेंशन, हजारों की भागीदारी का आह्वान 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल को इसीआरईयू का नैतिक समर्थन दुर्गावती. आगामी आठ फरवरी को लेबर कोड के खिलाफ पटना के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हाॅल में होने वाले विशाल जन कन्वेंशन को सफल बनाने को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. जानकारी के अनुसार, इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने कहा कि मजदूर विरोधी केंद्र सरकार ने बीएमएस व बीआरएमएस के सहयोग से श्रमिक हितैषी 29 केंद्रीय कानूनों सहित 44 कानूनों को रद्द कर मजदूर विरोधी व कर्मचारी विरोधी चार काले कानूनों को ले 21 नवंबर को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आने वाले दिनों में इसे लागू करने पर तुली हुई है. उन्होंने बताया कि इसी लेबर कोड के खिलाफ सरकार समर्थित बीएमएस व बीआरएमएस को छोड़ कर 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल की घोषणा की है. इस हड़ताल को इस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन हाजीपुर जोन द्वारा नैतिक समर्थन दिया गया है. इसी के समर्थन में आठ फरवरी को पटना के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हाल में लेबर कोड रद्द करने को लेकर विशाल जन कन्वेंशन आयोजित किया जायेगा. कन्वेंशन में कर्मचारियों को लेबर कोड के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी. इस जन कन्वेंशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात अर्थशास्त्री व समाजशास्त्री, मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमेटी सदस्य सह ईसीआर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बिहार सहित विभिन्न विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे, जो लेबर कोड के दुष्प्रभाव पर अपने विचार रखेंगे. श्री पासवान ने रेल कर्मियों से अपील की कि हजारों की संख्या में पहुंच कर इस जन कन्वेंशन को सफल बनायें. इस दौरान मौके पर रेल कर्मियों में कपिल कुमार, मुनि जी, गौतम कुमार, अवधेश पासवान, मनोज प्रभाकर, दिनेश प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन