कैमूर: ट्रेलर में घुसा ऑटो, पांच लोग गंभीर रूप से घायल; क्रेन से निकालने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच 19 पर टेलर और ऑटो की टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है.

विज्ञापन

Road Accident : कैमूर जिले के कर्मनाशा दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिड़खिली बाजार के समीप एनएच-19 पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रेलर में ही फंस गया. हादसे में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल कैमूर जिले के कुदरा के निवासी बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

ट्रेलर में फंस गया ऑटो

मिली जानकारी के अनुसार, पांच लोग ऑटो में सवार होकर कुदरा की ओर जा रहे थे. जैसे ही ऑटो डिड़खिली बाजार के समीप एनएच-19 पर पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ऑटो ट्रेलर में बुरी तरह फंस गया और उसमें सवार लोग भी अंदर फंस गये.

क्रेन की मदद से निकाले जा रहे घायल

घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम और दुर्गावती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने क्रेन की मदद से ट्रेलर में फंसे ऑटो और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दो लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

वहीं, ऑटो में फंसे अन्य लोगों को निकालने की कवायद देर तक जारी थी. हादसे के कारण एनएच-19 पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा.

घायलों की हालत नाजुक

समाचार लिखे जाने तक हादसे में घायल सभी पांच लोगों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही थी. पुलिस घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है. दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन