ePaper

Kaimur News : बैंकों के 11 बड़े बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Updated at : 03 Apr 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : बैंकों के 11 बड़े बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

अगर आप बैंक से कर्ज लेकर खेती, दुकान, राइस मिल सहित अन्य बिजनेस कर रहे हैं या वाहन खरीदे हैं और आपका कर्ज बकाया है, तो जल्द से बैंक का कर्जा जमा करा दें, नहीं तो अपना कर्ज समय पर जमा नहीं करने वाले कर्जदारों के खिलाफ बैंक व नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

भभुआ नगर. अगर आप बैंक से कर्ज लेकर खेती, दुकान, राइस मिल सहित अन्य बिजनेस कर रहे हैं या वाहन खरीदे हैं और आपका कर्ज बकाया है, तो जल्द से बैंक का कर्जा जमा करा दें, नहीं तो अपना कर्ज समय पर जमा नहीं करने वाले कर्जदारों के खिलाफ बैंक व नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इधर, बैंकों से लाखों रुपये कर्ज लेकर जमा नहीं करने वाले कैमूर व बक्सर जिले के 11 बड़े बकायेदारों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत बकायेदारों को गिरफ्तार कर राशि की वसूली की जायेगी, साथ ही राशि जमा नहीं करने पर कर्जदार जेल जायेंगे. इधर, गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए कर्जदारों को गिरफ्तार करने के लिए जिला नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी डॉ श्रेयांश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कैमूर व बक्सर को पत्र लिखा है. पुलिस अधीक्षक को लिखे गये पत्र में नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी ने कहा है कि बैंक से लाखों रुपये का कर्ज लेने के बाद समय पर कर्ज नहीं जमा करने के चलते बैंक द्वारा कई बार कर्जदरों को नोटिस किया गया, जहां नोटिस के बाद भी पैसा जमा नहीं करने पर बैंक द्वारा सभी कर्जदारों पर सर्टिफिकेट केस किया गया. सर्टिफिकेट केस के बाद भी पैसा जमा नहीं करने पर नीलामपत्र वाद कार्यालय से कई बार नोटिस निर्गत किया गया, लेकिन नीलामपत्र वाद विभाग से भी नोटिस जारी होने के बावजूद वारंट जारी हुए सभी कर्जदार ना तो नोटिस पर उपस्थित हुए ना ही समय से बैंक का पैसा जमा किये. इधर समय पर कर्जदार द्वारा बैंक का पैसा जमा नहीं करने व सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं होने के चलते कर्जदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, ताकि ऐसे कर्जदारों को गिरफ्तार कर राशि की वसूली की जा सके ताकि राजस्व की प्राप्ति हो. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नीलम पत्र वाद पदाधिकारी डॉ श्रेयांश तिवारी ने कहा कि नोटिस के बाद भी सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं होने पर कैमूर के नौ व बक्सर जिले के बैंक के दो कर्जदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए कैमूर व बक्सर एसपी को पत्र लिखा गया है. साथ ही पत्र के साथ गिरफ्तारी के लिए वारंटियों की सूची भी उपलब्ध करायी गयी है = इन वारंटियों के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट जिला – बक्सर नाम गांव संजय सिंह नागपुर थाना राजपुर बक्सर बबलू कुमार सिंह नागपुर थाना राजपुर बक्सर जिला – कैमूर नाम गांव थाना अशोक सिंह हंसरेव चांद चंद्र देव सिंह पडीयारी कुढ़नी संजीव प्रताप सिंह सातोंएवती नुआव प्रो सरफराज अंसारी नुआंव नुआव प्रो संतोष कुमार मफतपुर नुआव प्रो अक्षय लाल पंजराव नुआव कामाख्या सिंह चौथी भभुआ विश्व नारायण सिंह चौथी भभुआ अदनान खान पलका भभुआ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन