दहेज प्रताड़ना मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंट पर आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

मोहनिया थाना में गिरफ्तार आरोपी

Kaimur News: जितापुर गांव के मीर शमीम अहमद को मोहनिया पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और बिना तलाक दूसरी शादी कराने के मामले में कोर्ट के वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पीड़िता के पिता ने 2018 में शादी के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन

Kaimur News(विनोद कुमार सिंह): स्थानीय थाना क्षेत्र के जितापुर गांव निवासी एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जिसे दहेज प्रताड़ना और बिना तलाक दूसरी शादी कराने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के वारंट पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार आरोपी जीतापुर गांव निवासी मीर शमीम अहमद बताया जाता हैं.

दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया निवासी सैय्यद वसीमुद्दीन ने अपनी बेटी की शादी साल 2018 में मीर शमीम अहमद के पुत्र शहरे आलम के साथ की थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. जबकि विवाहिता को बिना तलाक दिए ही आरोपी द्वारा अपने बेटे की दूसरी शादी करा दी. मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने न्यायालय में दहेज प्रथा और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सुनवाई के दौरान कोर्ट द्वारा आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया. कोर्ट के आदेश के आलोक में मोहनिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी मीर शमीम अहमद को गिरफ्तार किया हैं. इस संबंध में मोहनिया एसएचओ आलोक कुमार ने बताया कि दहेज प्रथा मामले में न्यायालय से वारंट जारी था. जिसके आलोक में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: रूपखाप गांव में जमीन और रास्ता विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन