डीआरसीसी कार्यालय में आये आवेदनों का हो त्वरित निबटारा : डीएम

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी ने योजना विभाग व जिला रोजगार व प्रशिक्षण केंद्र (डीआरसीसी) की संयुक्त समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ की

विज्ञापन

भभुआ नगर… सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचना हम सभी लोगों की पहली प्राथमिकता व कर्तव्य है, ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी लोग आसानी से पा सकें. उक्त बातें जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में योजना विभाग व जिला रोजगार व प्रशिक्षण केंद्र (डीआरसीसी) की संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहीं. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, विशेष रूप से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि युवाओं को समयबद्ध ढंग से ऋण वितरण, प्रशिक्षण और परामर्श प्रदान किया जाये, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें. डीआरसीसी कार्यालय में आये सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निबटारा करना सुनिश्चित करें. आवेदनों के निबटारे में प्रदर्शित व जवाबदेही तय की जाये कि कितने दिनों में मामले का निबटारा कर लिया जायेगा. डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना संबंधित अद्यतन जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाये, और पात्र युवाओं को योजनाओं के प्रति जनजागरूकता अभियान के माध्यम से जोड़ा जाये. साथ ही लंबित मामलों की सूची तैयार कर साप्ताहिक समीक्षा की जाये, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे लाभ मिल सके. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डीआरसीसी कार्यालय के पंजी का भी अवलोकन किया और अन्य जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बेहतर कार्यप्रणाली हेतु एकल खिड़की प्रणाली के क्रियान्वयन पर जोर दिया. इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी, प्रबंधक (डीआरसीसी), एलडीएम व अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. = डीएम ने योजना विभाग व डीआरसीसी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन