बलरेज टूटकर गिरने से वृद्ध महिला हुई घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सोमवार दोपहर शहर के वार्ड 14 में छत का बलरेज टूट कर गिरने से उस पर खड़ी 60 वर्षीय वृद्ध महिला नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी

विज्ञापन

भभुआ सदर. सोमवार दोपहर शहर के वार्ड 14 में छत का बलरेज टूट कर गिरने से उस पर खड़ी 60 वर्षीय वृद्ध महिला नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला वार्ड 14 निवासी हीरावती कुंवर बतायी जाती है. महिला को हादसे के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां वृद्धा की हालत गंभीर पाये जाने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. वृद्ध महिला के घरवालों ने बताया कि महिला सोमवार दोपहर अपने घर की छत पर आगे खड़ी थी. इसी दौरान छत का अगला हिस्सा एकाएक टूट गया और उसपर खड़ी महिला बलरेज सहित नीचे जमीन पर आ गिरी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन