टाउन हाइस्कूल के मैदान में पढ़ी जायेगी ईद-उल-जोहा की नमाज

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

=सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की रहेगी विशेष नजर डीएम

विज्ञापन

भभुआ नगर. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को को ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी सुनील कुमार व पुलिस अधीक्षक, हरिमोहन शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि शहर के जगजीवन स्टेडियम में चल रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा को देखते हुए सात जून को मनायी जाने वाली बकरीद पर्व का नमाज अदा शहर के टाउन हाइस्कूल के मैदान में होगी. साथ ही कहा कि बकरीद पर्व के दौरान जिला प्रशासन का सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी. वहीं, डीएम ने शहर वासियों को अगाह करते हुए कहा कि लोग किसी भी बहकावे में नहीं आए व किसी भी असामाजिक तत्वों की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दें. जिला प्रशासन द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. वहीं, डीएम ने कहा की सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि सोशल मीडिया पर भी ध्यान देंगे और किसी भी अवांछित गैरकानूनी सूचना पर आईटी एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत तुरंत कार्रवाई करेंगे. वहीं, बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा की सभी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से किसी भी घटना की तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दें. वहीं, कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं सदस्य अफवाह फैलाने वाले पर भी विशेष नजर रखे. पर्व के दौरान सभी चौक चौराहों पर मेडिकल टीम व पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी.

= सभी संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस बल के जवान

जिला स्तरीय शांति समिति के बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गश्ती दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को तीन पालियों में लगाया गया है, जो लगातार गश्त लगाते रहेंगे और किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि पर तुरंत कारवाई करेंगे.

=नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि जिले की गतिविधि को मॉनिटरिंग करने के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित की गयी है. इसमें दंडाधिकारी एवम् पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. किसी प्रकार की सूचना नियंत्रण कक्ष के नंबर 06189-222080 पर दी जा सकती है. सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहीत कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन