करेंट की चपेट में आने से युवक झुलसा

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 30 Dec 2025 5:33 PM

विज्ञापन

बिजली के करेंट की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. बिजली के करेंट की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया. इसके बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायल युवक भभुआ थाना क्षेत्र के भेकास गांव निवासी लाला बिंद का 19 वर्षीय पुत्र जितेंद्र बिंद बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र बिंद अपने घर में बिजली के होल्डर में बल्ब लगा रहा था, वहीं पर बिजली का तार कटा हुआ था, जिसके संपर्क में आने से तेज झटका लगने के साथ वह झुलस गया. परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन