घास काटने गयी महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला,घायल
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव के बधार में पशुओं के लिए घास काटने गयी एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया. पास में काम कर रहे लोगों ने महिला के शोर मचाने पर दौड़ कर आये और लाठी डंडे से जंगली सूअर को भगाया और महिला की जान बचायी.
विज्ञापन
भभुआ सदर. बु
धवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव के बधार में पशुओं के लिए घास काटने गयी एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया. पास में काम कर रहे लोगों ने महिला के शोर मचाने पर दौड़ कर आये और लाठी डंडे से जंगली सूअर को भगाया और महिला की जान बचायी. साथ ही घायल महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर महिला के परिजन बधार में पहुंचे और इलाज के लिए उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल लेकर गये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. इसके बाद पीड़ित महिला को एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां महिला का इलाज चल रह है. जानकारी के अनुसार घायल महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव निवासी हाकिम साह की 55 वर्षीय पत्नी सैरुन निशा है. बताया जाता है सैरुन निशा बुधवार की सुबह पशुओं के चारा के लिए बधार में जाकर घास काट रही थी, इसी दौरान पास में छिपे एक जंगली सूअर ने उस पर हमला बोल दिया.जिससे वो घायल हो गयीं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










