पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रविवार को मुंडेश्वरी के समीप हुए एक दुःखद घटनाक्रम में एक साल के बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

भभुआ सदर. रविवार को मुंडेश्वरी के समीप हुए एक दुःखद घटनाक्रम में एक साल के बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी. मृत बच्चा रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के तोरनी गांव निवासी अभय कुमार का बेटा गोलू बताया जाता है. हादसे के संबंध में बच्चे को लेकर सदर अस्पताल आये पिता ने बताया कि वह लोग रिश्तेदार के यहां शादी में मुंडेश्वरी आये हुए थे. रविवार सुबह घर के लोग शादी को लेकर व्यस्त थे. इसी दौरान बच्चा खेलते हुए समीप एक गड्ढे में जा गिरा. इधर, काफी देर बाद जब बच्चा नजर नहीं आया तो लोग उसे खोजने लगे. ढूंढ़ने के दौरान बच्चा गड्ढे में जमा पानी में डूबा मिला. इसके बाद बच्चे को तत्काल गड्ढे में भरे पानी से निकाल उसे सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. यहां इमरजेंसी में तैनात विनय तिवारी ने बच्चे की जांच कर मृत घोषित कर दिया. बच्चे को मृत घोषित किये जाने के बाद रोते बिलखते पिता शव लेकर लौट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन