Kaimur News : बाइक की डिक्की से ले उड़े डेढ़ लाख रुपये

शहर के वार्ड 19 में खड़ी एक बाइक की डिक्की को तोड़कर बदमाश उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये ले उड़े. इस मामले में अधौरा थाना क्षेत्र के दीघार निवासी राम कुमार सिंह पिता स्व मुंशी सिंह ने भभुआ थाने में आवेदन दिया है
भभुआ सदर. शहर के वार्ड 19 में खड़ी एक बाइक की डिक्की को तोड़कर बदमाश उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये ले उड़े. इस मामले में अधौरा थाना क्षेत्र के दीघार निवासी राम कुमार सिंह पिता स्व मुंशी सिंह ने भभुआ थाने में आवेदन दिया है. इसमें बताया है कि वह शहर के वार्ड 19 में अपना मकान बनवा रहा है. मकान के छत की ढलाई का काम कराना था, इसको लेकर वह 30 तारीख को बैंक से एक लाख 80 हजार रुपये निकालकर घर आ रहा था. उसने इस दौरान बाइक की डिक्की में डेढ़ लाख रुपये रख लिया था, बाकी 30 हजार रुपये पॉकेट में रख लिया. इसके बाद मकान के काम में लगे मजदूरों के लिए उसने एकता चौक स्थित एक दुकान से मिठाई व नमकीन लिया और बाइक लेकर निर्माणाधीन मकान पर आ गया. बाइक उसने नीचे खड़ी कर दी और ऊपर चला गया. कुछ देर बाद शोर होने पर नीचे आया, तो मजदूरों व लोगों ने बताया कि दो बाइक पर आये युवक उसकी बाइक की डिक्की को खोले और फिर फरार हो गये. जब वह बाइक के पास पहुंचा तो देखा की डिक्की खुली थी और उसमें रखा डेढ़ लाख रुपये गायब है. पीड़ित ने इस मामले में जांच कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इधर, थानाध्यक्ष ने मामले में एफआइआर दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




