''केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीति के कारण आत्महत्या कर रहे किसान''

Updated:
विज्ञापन

मदनपुर : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं की बैठक राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मदनपुर में शुक्रवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड रामवृक्ष यादव ने की. बैठक में राज्य सचिव मंडल की सदस्य कॉमरेड रामपरी, सुरेंद्र शर्मा, पार्टी के जिला सचिव कामरेड महेंद्र यादव, कामरेड उमा देवी, कॉमरेड सोन चंद्रपाल, कामरेड […]

विज्ञापन

मदनपुर : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं की बैठक राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मदनपुर में शुक्रवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड रामवृक्ष यादव ने की. बैठक में राज्य सचिव मंडल की सदस्य कॉमरेड रामपरी, सुरेंद्र शर्मा, पार्टी के जिला सचिव कामरेड महेंद्र यादव, कामरेड उमा देवी, कॉमरेड सोन चंद्रपाल, कामरेड नागेश्वर पासवान, कामरेड धनेश्वर भुइंया इत्यादि ने बैठक में राजनीतिक, सामाजिक परिस्थितियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.

कॉमरेड रामपरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा बिहार की महागंठबंधन सरकार की गलत नीति की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं. मनरेगा, इंदिरा आवास, खाद्य सुरक्षा जन वितरण प्रणाली समेत सभी कल्याणकारी योजनाओं में कटौती के साथ-साथ भ्रष्टाचार व्याप्त है. इसके चलते आम गरीब को लाभ नहीं मिल पा रहा है. बिहार में दलित व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है. इन सभी सवालों पर पार्टी लगातार आवाज उठा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन