सुविधाएं तो बढ़ीं, पर डॉक्टरों की किल्लत

Updated:
विज्ञापन

सुविधा. अनुमंडल अस्पताल में खुला ट्रॉमा सेंटर ट्रॉमा सेंटर में लगाये गये हैं स्पेशल बेड व मॉनीटर मोहनिया शहर : स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में बनाये गये छह बेड के मिनी ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के साथ-साथ मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल का भी कायाकल्प हो गया. गौरतलब है कि अनुमंडलीय अस्पताल के नये […]

विज्ञापन

सुविधा. अनुमंडल अस्पताल में खुला ट्रॉमा सेंटर

ट्रॉमा सेंटर में लगाये गये हैं स्पेशल बेड व मॉनीटर
मोहनिया शहर : स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में बनाये गये छह बेड के मिनी ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के साथ-साथ मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल का भी कायाकल्प हो गया. गौरतलब है कि अनुमंडलीय अस्पताल के नये भवन के ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी कक्ष बनाया गया है. इसमें महिला चिकित्सक के लिए अलग कक्ष बनाया गया है. वहीं, डेंटल के लिए अलग कक्ष बनाया गया है. इससे पहले एक ही कमरे में चार डॉक्टर बैठ कर ओपीडी चलाते थे.
इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर ही पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सभी एक ही जगह शिफ्ट किया गया है, जिससे मरीजों को सहूलियत होगी.
उधर, अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को बैठने के लिए चेयर से लेकर गलियारे में पंखे तक लगा दिये गये हैं. हालांकि, मिनी ट्रॉमा सेंटर के लिए कोई अलग से अभी डॉक्टर नहीं है.
इमरजेंसी ड‍्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर ही ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का इलाज करेंगे. उधर, ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के मौके पर मंगलवार की शाम डीएम राजेश्वर प्रसाद ने अस्पताल की सफाई पर जो दिया. डीएम ने कहा कि अस्पताल की नियमित सफाई की जानी चाहिए.
सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी: अनुमंडलीय अस्पताल के साथ-साथ ट्रॉमा सेंटर में कुल मिला कर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इनकी मॉनीटरिंग उपाधीक्षक के कार्यालय से हो रही है. जानकारी के अनुसार मोहनिया का उक्त अस्पताल पहला अस्पताल है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.
उधर, उद्घाटन की रात मंगलवार को अस्पताल से 10 बल्ब की चोरी भी हो गयी, अस्पताल उपाधीक्षक ने गार्ड से पूछताछ की है.
अनुमंडलीय अस्पताल में आठ कैमरों से हो रही निगरानी
क्या कहते हैं उपाधीक्षक
इस संबंध में उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मोहनिया के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के तत्काल उपचार में ट्रॉमा सेंटर से लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि डॉक्टर की कमी है. फिलहाल जो डॉक्टर हैं, उन्हीं से काम चलाया जा रहा है.
कमरा संख्या विभाग
101 ओपीडी सामान्य
102 ओपीडी सामान्य
103 ओपीडी महिला
108आपातकालीन
106डेंटल ओपीडी
108 एक्स- रे कक्ष
112 अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी
104 ओपीडी आयुष
डॉक्टर के लिए विभाग को दी गयी सूचना
ट्रॉमा सेंटर में सर्जन, हड्डी के डॉक्टर के कमी को लेकर जिलाधिकारी ने उद्घाटन के दौरान सीएस से पूछा, तो सीएस द्वारा बताया गया कि डॉक्टर के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है. तत्काल स्थानीय डॉक्टर से ही काम चलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन