घात लगाये अपराधी ने युवक पर किया चाकू से हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला : क्षेत्र के बाक में बुधवार की अहले सुबह अपराधी ने एक युवक को चाकू से गरदन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हो हल्ला के बाद मौके पर पहुंचे लोगो को देख अपराधी अंधेरे का लाभ उठा कर अपराधी फरार हो गया. घायल युवक का इलाज बोस क्लिनिक डेहरी में […]
विज्ञापन
अकोढ़ीगोला : क्षेत्र के बाक में बुधवार की अहले सुबह अपराधी ने एक युवक को चाकू से गरदन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हो हल्ला के बाद मौके पर पहुंचे लोगो को देख अपराधी अंधेरे का लाभ उठा कर अपराधी फरार हो गया. घायल युवक का इलाज बोस क्लिनिक डेहरी में इलाज कराया जा रहा है.
घायल 31 वर्षीय युवक स्व श्रीराम सिंह का बेटा ओम प्रकाश सिंह बताया जाता है. घटना के संबंध पीड़िता ने बताया कि घटना सुबह चार बजे की है. वह अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था. बताया जाता हैक कि छोटी बेटी ने पीने के लिए पानी मांगा. वह उसे पानी पिला कर घर के बाहर निकला, तो अचानक पीछे से एक व्यक्ति ने चाकू से उस पर वार कर दिया. पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक अपराधी ने कई जगह चाकू से वार किया.
ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जब उसने शोर मचाया, तो आसपास के लोग पहुंचने लगा, तभी वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया. उसकी पत्नी कस्तूरबा देवी ने बताया कि पति की आवाज सुन कर वह दौड़ कर वहां पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति उन पर वार कर रहा था. पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि हो सकता है कि घटना हुई हो, लेकिन उनके पास शिकायत अब तक नहीं आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










