जयंती पर याद किये गये संविधान निर्माता अंबेडकर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बाबा साहेब की जयंती पर छात्रों ने निकाला जुलूस भभुआ शहर : जिले में शुक्रवार को डाॅ भीम राव अांबेडकर की 126 वीं जयंती पर धूमधाम से मनायी गयी. अंबेडकर जयंती पर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में अनेकों कार्यक्रम हुए. सुबह होते ही शहर के अनुसूचित जाति व जनजाति आवासीय छात्रावास के छात्रों सहित अन्य […]
विज्ञापन
बाबा साहेब की जयंती पर छात्रों ने निकाला जुलूस
भभुआ शहर : जिले में शुक्रवार को डाॅ भीम राव अांबेडकर की 126 वीं जयंती पर धूमधाम से मनायी गयी. अंबेडकर जयंती पर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में अनेकों कार्यक्रम हुए. सुबह होते ही शहर के अनुसूचित जाति व जनजाति आवासीय छात्रावास के छात्रों सहित अन्य संगठन के लोगों ने शहर के मुख्य मार्गों में जुलूस निकाल कर बेलवतीया पोखरा स्थित अांबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में सदर प्रखंड प्रमुख माया कुमारी, कमलेश सिंह, मुन्ना राम, प्रवीण कुमार, भीम सेन, संजय कुमार, राम अवध सिंह, संतोष राम सहित बहुत से लोग मौजूद थे. लोगों ने बाबा साहेब को शोषित व आर्थिक रूप से कमजोर तबकों का मसीहा बताया.
विभिन्न दलों ने मनायी जयंती : शहर के शहीद भवन में जिला कांग्रेस द्वारा डॉ भीम राव अांबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सरफराज आलम ने की. कार्यक्रम में बाबा साहेब को समतामूलक समाज के आजीवन संघर्ष करनेवाला बताया. मौके पर सुदर्शन राम, संजय कुमार पासी, उमा पासवान, दुलेश राम निराला, दीना नाथ सिंह मौजूद थे. भाकपा माले जिला इकाई ने शहर के वार्ड 22 में अंबेडकर की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया. मौके पर मोरध्वज सिंह, विजय यादव, वसंती देवी, तारा देवी, बाबुलाल राम मौजूद थे. जिला भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शहर के भाजयूमो कार्यालय में अांबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, चंद्रभान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह, नरेंद्र आर्य, देवलाल पासवान, सत्यव्रत पंकज, शरद श्रीवास्तव, दीपक कुमार व अन्य मौजूद थे. जिला अधिवक्ता संघ ने अांबेडकर की जयंती जिला अधिवक्ता संघ भवन में मनायी. मौके पर दिलीप कुमार सिंह, राम नारायण राम, सरोज कुमार रामाशीष सिंह, सुरेंद्र पांडेय, दया शंकर तिवारी, अजय कुमार मौजूद थे. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी ने भी अांबेडकर की जयंती पर शहर के पटेल चौक से एकता चौक होते हुए कैमूर स्तंभ तक जुलूस निकाल कर बेलवतीया पोखरा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनायी. मौके पर पारस नाथ सिंह, रंगलाल पासवान, राम दुलार सिंह, मनोहर राम मौजूद थे. अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ ने भी जयंती समारोह में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में कन्हैया राम, नंद किशोर रविदास, राम सूरत राम मौजूद थे.
विद्यार्थी परिषद ने किया रक्तदान : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने संविधान निर्माता के जन्मदिवस पर शुक्रवार को सदर अस्पताल में रक्तदान किया. विद्यार्थी परिषद के कैमूर व रोहतास के विभाग प्रमुख राकेश पांडेय ने सबसे पहले रक्तदान किया. इसके बाद कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में भाग लिया. मौके पर चंद्रमा तिवारी, सागर पांडेय, राजन सिंह राजपूत, धीरज पांडेय, प्रमोद पाल, ओम प्रकाश सिंह मौजूद थे.
रामगढ़. प्रखंड क्षेत्र के कलानी गांव में शुक्रवार को बाबा साहेब की जयंती पर जुलूस निकाला गया. इस जुलुस में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख निशा देवी शामिल थी. जुलूस कलानी दक्षिण टोला चौक से होते हुए पश्चिम स्थित पोखरे पर पहुंची. मौके उपेंद्र राम, कपिल देव राम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










