चिंता: तेज हवाओं के बीच गेहूं के डंठल में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे किसान, अगलगी पर काबू पाने में हाफ रहा विभाग
भभुआ नगर: खेतों में जलाये जा रहे गेहूं के डंठल की चिनगारी से कैमूर जल रहा है. जिले में एक से 12 अप्रैल के बीच अगलगी की लगभग तीन दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं. अधिकतर अगलगी की घटनाओं की वजह किसानों द्वारा खेतों में गेहूं की कटाई के बाद डंठल में लगायी गयी […]
रोजाना चार, पांच अगलगी की घटनाएं होने से फायर ब्रिगेड के वाहन पूरे दिन दौड़ते रहते हैं. ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. एक की लापरवाही की सजा कई किसानों को भुगतनी पड़ रही है. किसान खेतों में मेनहत करके फसल को खलिहान तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन खेतों में खड़ी फसल व खलिहान में हो रही अगलगी की घटनाओं से इनकी कमर टूट रही है. इसका कोई विकल्प या समाधान नहीं निकल पा रहा है. किसान भी गेहूं के डंठल में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं. फायर ब्रिगेड के 12 दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक भभुआ अनुमंडल में लगभग 12 तो मोहनिया अनुमंडल में 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं. कई ऐसी घटनाएं भी हुई हैं, जिनकी रिपोर्टिंग नहीं हुई है. अगलगी की घटनाओं में कई जगहों पर गरीबों के आशियाने भी जल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










