जीटी रोड पर 15 किमी तक लगा जाम

Updated:
विज्ञापन

कर्मनाशा : यूपी-बिहार सीमा पर बगही गांव के समीप परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे बालू लदे ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान के चलते बगही से लेकर धनेछा गांव तक 15 किलोमीटर दूर तक वाहनों का महाजाम लगा हुआ है. जाम ऐसा लगा है कि दो व चार चक्का वाहनों को भी निकलना मुश्किल बन […]

विज्ञापन
कर्मनाशा : यूपी-बिहार सीमा पर बगही गांव के समीप परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे बालू लदे ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान के चलते बगही से लेकर धनेछा गांव तक 15 किलोमीटर दूर तक वाहनों का महाजाम लगा हुआ है. जाम ऐसा लगा है कि दो व चार चक्का वाहनों को भी निकलना मुश्किल बन गया है.
गौरतलब है कि बगही के पास जीटी रोड पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा 24 घंटे ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ एक हफ्ते से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ओवरलोडेड वाहनों को पकड़ने के लिए आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, जिसके चलते बिहार से बालू लोड कर यूपी जानेवाले ट्रकों का चक्का खजुरा के पास आकर थम जा रहा है. बालू लदे ट्रक बिहार सीमा में खजुरा के पास व खजुरा पड़ाव में ओवरलोड बालू को दूसरे ट्रकों में लोड कर यूपी में प्रवेश कर रहे हैं या ओवरलोड बालू को ट्रैक्टर वालों को बेच दे रहे हैं. यह कार्य चेकपोस्ट नौबतपुर से लेकर बिहार सीमा में खजुरा, कर्मनाशा तक चल रहा है.
बगही के पास परिवहन विभाग के अधिकारी धर्म कांटा की परची देख कर ओवरलोड होने पर ट्रक चालकों से जुर्माना वसूल कर रहे हैं, जिसके चलते एक हफ्ते से जीटी रोड पर जाम ही जाम दिख रहा है. हालांकि हर रोज जाम केवल वाराणसी जाने वाले लेन में ही लगा रहता था. लेकिन, मंगलवार को दोनों लेनों में ऐसा महाजाम लगाने पूरी तरह जीटी रोड अवरूद्ध गया. बिहार से यूपी के बीएचयू जानेवाले मरीजों व सारनाथ गया जानेवाले यात्रियों के वाहन जाम में घंटों फंसे रहे. खजुरा के पासजाम से निकलने के चक्कर में एक बाइक सवार 15 फुट नीचे गड्ढे में गिर पड़ा. जाम लगने के कारण जीटी रोड पर दुर्घटना बढ़ गयी है.
बिहार सीमा में बालू लदे वाहनों ने बनाया ठिकाना : एक तरफ ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ यूपी में परिवहन विभाग काफी गंभीर है, तो दूसरी तरफ डेहरी से बालू लोड कर लानेवाले ट्रक को चालकों द्वारा बिहार सीमा में खजुरा के पास सुरक्षित खड़ा कर हैं. खजुरा पड़ाव में बालू भंडारण का केंद्र बना लिया हैं.
लेकिन, बिहार में इन ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे आराम से यूपी-बिहार सीमा तक ट्रक पहुंच जा रहे हैं. दूसरी तरफ खजुरा पड़ाव में ट्रकों के आने जाने से उड़ रहे धूल से गांव वासी एवं उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय खजुरा के छात्र छात्राएं परेशान हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन