वनवासियों की आंखों का होगा ऑपरेशन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वनवासियों के लिए वन विभाग की पहल भभुआ शहर : अधौरा प्रखंड के जंगलों में रहनेवाले वनवासियों की अार्थिक स्थिति बेहतर न होने के चलते वन विभाग ने उनके लिए स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्णय लिया है. इसमें खास कर लोगों की आंखों की जांच की जायेगी. जिला मुख्यालय से दूर […]
विज्ञापन
आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वनवासियों के लिए वन विभाग की पहल
भभुआ शहर : अधौरा प्रखंड के जंगलों में रहनेवाले वनवासियों की अार्थिक स्थिति बेहतर न होने के चलते वन विभाग ने उनके लिए स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्णय लिया है. इसमें खास कर लोगों की आंखों की जांच की जायेगी. जिला मुख्यालय से दूर और आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा होने की वजह से वहां रहनेवाले लोग अपनी आंखों का इलाज नहीं करा पाते हैं. इसके चलते आंखों की रोशनी चली जाती है. वन क्षेत्र में निवास करने की वजह से उनके लिए सभी मौसम करीब एक जैसे होते हैं. बरसात के मौसम में भी ज्यादातर पशुपालक और कृषि संबंधी कार्य को लेकर खुले आसमान के नीचे ही रहते हैं. इससे आंखों का सबसे ज्यादा नुकसान होता है.
गौरतलब है कि वन विभाग वन क्षेत्र में रहनेवाले लोगों की समस्याओं को देखते हुए समय- समय पर संसाधन मुहैया कराता है. जिला प्रशासन की ओर से भी वनवासियों को मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सहित अन्य आयोजनों के माध्यम से उनका मानसिक विकास किया जाता है. रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी जिला प्रशासन की ओर से वनवासियों को प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं. इसी दिशा में पहल करते हुए वन विभाग भी अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए वनवासियों की समस्याओं से रूबरू हो रहा है. वन क्षेत्र के पानी में आयरन की अधिक मात्रा को देखते हुए वन विभाग ने वनवासियों को वाटर फिल्टर मुहैया कराया था. अब वनवासियों को अंधेपन की बीमारी से बचाने को लेकर ऑपरेशन शिविर का आयोजन कर रहा है.
100 मरीजों को लाभ देने का रखा गया लक्ष्य
वन विभाग वन क्षेत्र में रहनेवाले वैसे वनवासी जिनकी आंखाें की रोशनी जाने की स्थिति में है, उनकी आंखों का ऑपरेशन किया जायेगा. इस दिशा में पहल करते हुए वन विभाग ने सौ वनवासियों के आंखों का ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया है. आंख के ऑपरेशन को लेकर वन विभाग मुख्यालय से राशि उपलब्ध हो गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र में डॉक्टरों की मदद से जल्द ही आंखों की जांच करायी जायेगी. जल्द ही ऑपरेशन शिविर लगाया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
वन क्षेत्र में रहनेवाले वैसे वनवासी जिनकी आंखों की रोशनी कम हो गयी है, उनकी आंखों की जांच करा कर ऑपरेशन कराया जायेगा. आंखों के ऑपरेशन को लेकर मुख्यालय द्वारा राशि भेजी जा चुकी है. जल्द ही इस दिशा में पहल की जायेगी.
सत्यजीत कुमार, डीएफओ वन विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










