ऑटो पलटा, आठ लोग घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार से ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी जीविका की को-आर्डिनेटर को किया गया वाराणसी रेफर घटनास्थल के आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल भभुआ सदर : भगवानपुर-भभुआ रोड में पढ़ौती गांव के पास मंगलवार की दोपहर 11 बजे शहर के वन विभाग के पास से […]
विज्ञापन
तेज रफ्तार से ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी जीविका की को-आर्डिनेटर को किया गया वाराणसी रेफर
घटनास्थल के आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
भभुआ सदर : भगवानपुर-भभुआ रोड में पढ़ौती गांव के पास मंगलवार की दोपहर 11 बजे शहर के वन विभाग के पास से निकला एक ओवरलोडेड ऑटो सड़क किनारे चाट में जा पलटा. इससे सवार महिलाओं सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ऑटो में सवार और गंभीर रूप से जख्मी जीविका भगवानपुर की को-ऑर्डिनेटर कंचन कुमारी को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं अन्य घायलों का मरहम-पट्टी कर उनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वन विभाग से भगवानपुर जाने के लिए ऑटो खुला. लेकिन, भभुआ-भगवानपुर सड़क पर पढ़ौती गांव के पास एक ट्रैक्टर से साइड लेने में अनियंत्रित हो गया और तीन पलटन खाते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरा. इसमें सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की कुलवंता देवी (पति श्री बिंद) उनकी 10 वर्षीय बेटी चिंता कुमारी, दादर मोहनिया के राकेश कुमार सिंह, भगवानपुर उमापुर गांव की लक्ष्मिना देवी, कुंज गांव के जालंधर सिंह, ढड़निया भभुआ के रजनीश कुमार व भगवानपुर के उमापुर गांव के रामविलास राम सहित जीविका की को-ऑर्डिनेटर जख्मी हो गये. इधर ऑटो के पलटते ही उसका चालक मौके से फरार हो गया.
दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने सभी घायलों को वहां से निकालते हुए सदर अस्पताल पहुंचा. एंबुलेंस में उन्हें लाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां डाॅ अनिल कुमार सहित डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










