फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना भभुआ

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़/औरंगाबाद : राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित स्व छत्रबली सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच भभुआ और रामगढ़ फुटबॉल क्लब के बीच सोमवार को खेला गया. इस मैच का गवाह हजारों दर्शक बने. दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में टूर्नामेंट ने औरंगाबाद जिले में एक इतिहास रच दिया. इससे पहले किसी […]

विज्ञापन

रामगढ़/औरंगाबाद : राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित स्व छत्रबली सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच भभुआ और रामगढ़ फुटबॉल क्लब के बीच सोमवार को खेला गया. इस मैच का गवाह हजारों दर्शक बने. दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में टूर्नामेंट ने औरंगाबाद जिले में एक इतिहास रच दिया. इससे पहले किसी भी टूर्नामेंट में इतने दर्शक नहीं पहुंचे थे.

पूरे खेल के दौरान दोनों ही टीम एक दूसरे पर हावी रही. अंतत: समयसीमा समाप्त होने के बाद ट्राइ ब्रेकर का सहारा लिया गया. ट्राइ ब्रेकर में भभुआ की टीम ने ताबड़तोड़ तीन गोल दाग कर रामगढ़ के जीतने की उम्मीद खत्म कर दी. इस तरह भभुआ की टीम छत्रबली सिंह स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट की विजेता बनी. इससे पहले औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह, कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह ने खेल के प्रारंभ में सभी खिलाड़ियों से परिचय किय और टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. आयोजन समिति व भगवान भास्कर स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने सांसद को और सचिव योगेंद्र सिंह ने विधायक को सम्मानित किया.

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, उप प्रमुख मनीष राज पाठक, सूर्य नारायण इंटर कॉलेज के प्राचार्य अनिल सिंह,राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार सिंह, ज्ञानेश कुमार पांडेय, देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शमीद अंसारी, समाजसेवी आलोक कुमार सिंह, समिति के कोषाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, दिलीप राज, दीपक सिंह, संतोष सिन्हा, राजवंश सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन