लोगों को जागरूक करने प्रशासन उतरा सड़कों पर

Updated:
विज्ञापन

शराबबंदी. भभुआ-मोहनिया की दूरी पैदल चल कर चलाया अभियान समाहरणालय से निकली मानव शृंखला में डीएम एसपी के साथ अधिकारी व जनप्रतिनिधि हुए शामिल भभुआ सदर : शराबबंदी को लेकर 21 जनवरी को बन रही मानव शृंखला से पूर्व जिला व पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि, शिक्षक सहित आमलोग रविवार को सड़क पर […]

विज्ञापन

शराबबंदी. भभुआ-मोहनिया की दूरी पैदल चल कर चलाया अभियान

समाहरणालय से निकली मानव शृंखला में डीएम एसपी के साथ अधिकारी व जनप्रतिनिधि हुए शामिल
भभुआ सदर : शराबबंदी को लेकर 21 जनवरी को बन रही मानव शृंखला से पूर्व जिला व पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि, शिक्षक सहित आमलोग रविवार को सड़क पर उतर पड़े. इस दौरान डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह, एसपी हरप्रीत कौर के साथ-साथ जिले के आलाधिकारी सहित सभी लोग मानव शृंखला बना सड़कों पर निकलते हुए लोगों को शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जागरूक किया.
रविवार को निकला यह अभियान समाहरणालय से निकलते हुए एकता चौक पहुंचा. एकता चौक के बाद कचहरी रोड होते हुए जेपी चौक और जेपी चौक से अखलासपुर बाइपास होते हुए एसपी के नेतृत्व में भभुआ से 14 किमी की दूरी तय कर मोहनिया पहुंचा, जहां यह अभियान खत्म हुआ. इसके पूर्व जिला समाहरणालय से निकली विशाल मानव शृंखला को डीएम व एसपी ने संबोधित किया और लोगों में शराबबंदी को लेकर बन रही मानव शृंखला में शामिल होने को कहा.
मानव शृंखला व सड़क सुरक्षा को लेकर दिखायी दिलचस्पी
हजारों लोग हुए शामिल
रविवार को वृहद रूप से चलाये गये जन जागरूकता अभियान में काफी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पैक्स व डीलर संघ सहित सभी सीडीपीओ, शिक्षक, खेल पदाधिकारी, सभी थानों के थानाध्यक्ष व पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया. इसमें डीएम व एसपी के अलावा एएसपी जगन्नाथ रेड्डी, एएसपी अभियान राजीव रंजन, उपसमाहर्ता केके उपाध्याय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी फतेह फैयाज, डीसीएलआर भभुआ उत्तम कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह, रामगढ़, दुर्गावती, मोहनिया, कुदरा सहित जिले के सभी संबंधित थानों से अधिकारी व जवान शामिल हुए.
गंगा नदी में डूबे लोगों को दी गयी श्रद्धांजलि
जन जागरूकता अभियान से पूर्व समाहरणालय में जुटे अधिकारियों ने शनिवार की शाम पटना में नाव हादसे में डूब कर मरे लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान डीएम व एसपी सहित जुटे अधिकारियों व लोगों ने दो मिनट का मौन रखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन