पत्नी को बचाने गये युवक पर छोटे भाई ने किया जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : शनिवार को शहर के वार्ड संख्या 11 में एक युवक अपनी ही भाभी से मारपीट कर रहा था. युवक के बड़े भाई ने जब उसे ऐसा करने से रोका, तो उसने उस पर ही खंती से हमला कर दिया. आरोपित का नाम राजा बाबू है, वहीं, जख्म युवक का नाम छोटे राम […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : शनिवार को शहर के वार्ड संख्या 11 में एक युवक अपनी ही भाभी से मारपीट कर रहा था. युवक के बड़े भाई ने जब उसे ऐसा करने से रोका, तो उसने उस पर ही खंती से हमला कर दिया. आरोपित का नाम राजा बाबू है, वहीं, जख्म युवक का नाम छोटे राम है. बताया जाता है कि राजा बाबू किसी बात को लेकर अपने बड़े भाई छोटे राम की पत्नी किरण देवी से मारपीट कर रहा था.

इसकी खबर छोटे राम को मिली, तो वह किरण को उससे बचाने लगा. बताया जाता है कि उसी वक्त राजा बाबू ने खंती उठा लिया और छोटे राम पर वार कर दिया. छोटे राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पीड़ित युवक ने नगर थाने में छोटे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन