गलत ऑपरेशन से गयी महिला की जान!

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया शहर : कलानी गांव की एक महिला का गत पांच जनवरी को बंध्याकरण किया गया था, उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी और सोमवार को मौत हो गयी. मृतका का नाम मुन्नी देवी है. उसके पति का नाम बेचन शर्मा बताया गया है. उसके परिजनों का आरोप है कि बंध्याकरण में लापरवाही के कारण उसकी […]

विज्ञापन
मोहनिया शहर : कलानी गांव की एक महिला का गत पांच जनवरी को बंध्याकरण किया गया था, उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी और सोमवार को मौत हो गयी.
मृतका का नाम मुन्नी देवी है. उसके पति का नाम बेचन शर्मा बताया गया है. उसके परिजनों का आरोप है कि बंध्याकरण में लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी. उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उक्त महिला का शव लेकर उसके परिजन मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले गये.
क्या है मामला : मृतका के परिजनों ने बताया कि मुन्नी देवी का पांच जनवरी को बंध्याकरण किया गया था और छह जनवरी को मोहनिया स्थित किराये के मकान पर उसे ले गये, तो अचानक उसका पेट फूल गया और पेशाब बंद हो गया. देखते-देखते उक्त महिला की हालत काफी खराब हो गयी. सात जनवरी की सुबह उसे मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने चंदौली रेफर कर दिया.
महिला को चंदौली ले जाया गया तो डॉक्टरों ने वाराणसी के मैक्स वेल हॉस्पिटल ले जाने को कहा. उसके परिजन उसे वहां ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण उक्त महिला की आंत कट गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन