312 पंचायत इकाइयों में उपचुनाव 28 फरवरी को
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
14 वार्ड सदस्यों व 298 ग्राम कचहरी पंचों के लिए होगी वोटिंग भभुआ नगर : राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तिथि निर्धारित कर दी है. जिले में 14 वार्ड सदस्यों और 298 ग्राम कचहरी पंचों के रिक्त पदों के लिए आगामी 28 फरवरी को मतदान होगा. पंचायत उप निर्वाचन की […]
विज्ञापन
14 वार्ड सदस्यों व 298 ग्राम कचहरी पंचों के लिए होगी वोटिंग
भभुआ नगर : राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तिथि निर्धारित कर दी है. जिले में 14 वार्ड सदस्यों और 298 ग्राम कचहरी पंचों के रिक्त पदों के लिए आगामी 28 फरवरी को मतदान होगा. पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना एवं प्रपत्र पांच में सूचना का प्रकाशन 23 जनवरी को होगा. चुनाव के लिए नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 जनवरी तय की गयी है. नामांकन पत्र की जांच 2 फरवरी को होगी, जबकि नामांकन वापसी 3 फरवरी को होगी. इसी दिन चुनाव चिह्न भी दिये जायेंगे. इन दोनों पदों के लिए मतदान 28 फरवरी की सुबह सात बजे से चार बजे तक होगा. मतगणना दो मार्च को होगी.
इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. जियाउल्लाह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है. मतदान 28 फरवरी को होगा. उपचुनाव को ले तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










