चाय की गर्म प्याली में घुल गयी जहर

Updated:
विज्ञापन

नुआंव/रामगढ़ : सोतवा के राम नारायण की 60 वर्षीय पत्नी दसौती की एक छोटी-सी चूक ने सोमवार की रात उसकी और उसकी बेटी की जिंदगी छीन ली. दसौती देवी सोमवार की शाम अपने हंसते-खेलते परिवार को चाय पिला कर उनकी दिनभर की थकान को मिटाना चाहती थी, लेकिन दसौती को क्या पता था कि वह […]

विज्ञापन
नुआंव/रामगढ़ : सोतवा के राम नारायण की 60 वर्षीय पत्नी दसौती की एक छोटी-सी चूक ने सोमवार की रात उसकी और उसकी बेटी की जिंदगी छीन ली.
दसौती देवी सोमवार की शाम अपने हंसते-खेलते परिवार को चाय पिला कर उनकी दिनभर की थकान को मिटाना चाहती थी, लेकिन दसौती को क्या पता था कि वह चाय उसके परिवार को ही उजाड़ देगा, यहीं नहीं, खुद दसौती भी मौत की आगोश में समा जायेगी, उसने कहां सोचा था. उम्र का असर कहें या फिर चूक दसौती चाय बनाने के दौरान चाय पत्ती और थाइमेट में अंतर समझ नहीं सकी और बड़े शौक से चाय बनायी. उसे क्या पता था कि वह चाय नहीं, बल्कि मौत का सामान बना रही है. बड़े प्यार से जिस चाय को वह अपने परिवार के सभी सदस्यों को दे रही थी, उसे पता नहीं था कि वह चाय नहीं जहर है.
दरअसल, दसौती के रसोईघर में जिस जगह पर चाय पत्ती रखी जाती थी, उसी जगह पर परिवार के किसी सदस्य ने थाइमेट रख दिया था. दसौती को उस थाइमेट की जानकारी नहीं थी और उसने उस थाइमेट को ही चाय पत्ती समझ कर उसकी चाय बना पूरे परिवार को पिला दी.
मां-बेटी ने दो बार पी थी चाय
सदर अस्पताल में मृत दोनों महिलाओं का पोस्टमार्टम कराने आये राम नारायण राम ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी ने चाय बनने के बाद दो बार चाय का सेवन किया था जिसके चलते उनकी मौत हुई, जबकि घर के अन्य लोगों ने एक ही बार चाय का सेवन किया था.
राम नारायण का कहना था कि शीला कुंवर की बेटी की शादी रामगढ थाना क्षेत्र के खनेठी गांव में तय हुई थी, इसी को लेकर बातचीत करने के लिए घर में सभी लोग जुटे हुए थे. जब रात नौ बजे लोगों की हालत खराब होने लगी, तब जा कर पता चला कि उनकी पत्नी ने चाय पत्ती की जगह धान में डालने के लिए रखा गया थाइमेट डाल दिया है. यह पता नहीं चल सका है कि थाइमेट किसने और क्यों वहां डाला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन