नहीं होगी बिजली की चोरी

Updated:
विज्ञापन

लोगों को बिजली की समस्या से निजात िदलाने की पहल शुरू फॉल्ट आने पर केवल आसपास की ही कटेगी िबजली भभुआ शहर : शहर में बिजली चोरी, लो वोल्टेज व फॉल्ट की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के उद्देश्य से बिजली विभाग की ओर से शहर में जहां कवर्ड वायर लगाये जा रहे हैं. […]

विज्ञापन
लोगों को बिजली की समस्या से निजात िदलाने की पहल शुरू
फॉल्ट आने पर केवल आसपास की ही कटेगी िबजली
भभुआ शहर : शहर में बिजली चोरी, लो वोल्टेज व फॉल्ट की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के उद्देश्य से बिजली विभाग की ओर से शहर में जहां कवर्ड वायर लगाये जा रहे हैं. इसी दिशा में सभी सरकारी कार्यालयों को भी कवर्ड केबुल से लैस किया जा रहा है. गौरतलब है कि शहर में चलनेवाले सभी जिला सहित अनुमंडल और प्रखंड कार्यालयों को बिजली विभाग द्वारा कवर्ड केबुल से लैस किया जाना है. बिजली विभाग ने सदर अस्पताल और नगर पर्षद को इसका लाभ दे दिया गया है़ अन्य कार्यालयों में भी कवर्ड केबुल का कार्य शुरू किया गया है.
कवर्ड केबल नहीं होने से आये दिन सरकारी कार्यालयों में फॉल्ट की समस्या बनी रहती थी. बिजली खराब होने से कई कार्यालयों में जनसरोकार से जुडे कार्य बाधित हो जाते थे. कार्यालय कर्मियों को भी दिक्कत होती थी़ कई बार तो कार्यालयों में बिजली खराब हो जाने की वजह से कार्यालयों में अपने काम से पहुंचे लोगों के द्वारा तोड़ फोड़ तक कर देते थे़ शहर में नंगे तार होने से कई लोग बिजली करेंट की चपेट में भी आ चुके हैं.
बिजली विभाग बिल बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट रहा है़ शहर के वैसे बिजली उपभोक्ता जिन पर विभाग का दस हजार से ज्यादा बिजली बिल बाकी है उन पर कार्रवाई करते हुए शहर के 14 व्यावसायिक प्रतिष्ठान और 19 आवासीय उपभोक्ताओं की बिजली काट दी है.
वैसे उपभोक्ता जिनका कनेक्शन काट दिया गया था, उनके घरों या प्रतिष्ठानों की बिजली भुगतान के बाद ही चालू की जायेगी. चोरी करके बिजली जलायी गयी, तो उन पर मुकदमा किया जायेगा़ बिजली काटे जाने से शहर के उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है़ है़ कुछ दिनों पूर्व शहर के बड़े बिजली बिल बकायेदारों की सूची तैयार की गयी थी़ उन्हें नोटिस भी थमाया गया था. इसके बाद कुछ लाेगों ने बिजली बिल का भुगतान भी किया गया था़ गौरतलब है कि बिजली विभाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन