झुलसी महिला ने तोड़ा दम
भभुआ सदर : शहर से सटे सीवों गांव में गैस लीक होने से झुलसी महिला की शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उल्लेखनीय है कि सीवों गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी सरोज देवी गुरुवार की सुबह धनकटनी से घर खाना बना कर खेत पर ले जाने आयी थी. इधर, […]
भभुआ सदर : शहर से सटे सीवों गांव में गैस लीक होने से झुलसी महिला की शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उल्लेखनीय है कि सीवों गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी सरोज देवी गुरुवार की सुबह धनकटनी से घर खाना बना कर खेत पर ले जाने आयी थी. इधर, घर में रहे उसके छोटे बच्चों ने खेल-खेल में घर में रखे गैस सिलिंडर का नॉब खोल दिया था जिससे कमरे में गैस फैल गयी थी. महिला ने जैसे ही माचिस चलायी अचानक आग लग गयी और वह बुरी तरह झुलस गयी थी. उसे सदर अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










