नोटों को लेकर चौथे दिन भी रही आपाधापी

Updated:
विज्ञापन

परेशानी. कहीं बंद रहे एटीएम तो कहीं बैंकों में खत्म हो गये नोट, अधिकारियों के छूटे पसीने भभुआ शहर : सरकार द्वारा पांच सौ व हजार के नोट बंद करने की योजना पूरी गोपनीय तरीके से लागू की लेकिन उसमें होने वाली परेशानियों से सरकार पूरी तरह बेखबर है. पैसे की समस्या से निपटने को […]

विज्ञापन

परेशानी. कहीं बंद रहे एटीएम तो कहीं बैंकों में खत्म हो गये नोट, अधिकारियों के छूटे पसीने

भभुआ शहर : सरकार द्वारा पांच सौ व हजार के नोट बंद करने की योजना पूरी गोपनीय तरीके से लागू की लेकिन उसमें होने वाली परेशानियों से सरकार पूरी तरह बेखबर है. पैसे की समस्या से निपटने को लेकर सरकार द्वारा ठोस पहल तो क्या इस दिशा में विचार भी नहीं किया गया. जहां एक ओर लोग पैसे नहीं रहने से परेशान दिखे तो दूसरी ओर सरकार की नीतियों से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है. अगर बात कैमूर जिले की की जाय तो सरकार द्वारा बनायी गयी योजना के
तहत चार दिनों से बैंक को पुराने नोटों के एवज में पैसा मिलना था लेकिन आज शहर में एसबीआई मेन ब्रांच और पीएनबी मेंन ब्रांच को छोड़कर सभी बैंकों में लोगों को बिना पुराने नोट को बदले ही वापस लौटना पड़ा क्योंकि बैंकों में पैसे नहीं थे. वहीं शहर के किसी भी एटीएम से पैसे की निकासी नहीं की जा रही है.सरकारी व्यवस्था भले ही आम लोगों की सहूलियत के लिए हो लेकिन सच तो यह है कि लोग इससे परेशान ही हो रहे हैं, इसका अंत कब होगा कोई नहीं जानता.
शहर के एक बैंक के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार.
दूसरे दिन भी ज्यादातर एटीएम से नहीं निकले रुपये
सरकार के निर्देश के मुताबिक 11 नवंबर को एटीएम से पैसे की निकासी होनी थी लेकिन शहर के किसी भी एटीएम से शनिवार को भी पैसे की निकासी नहीं हो सकी जिस कारण पैसे के लिए लोगों को बैंकों की तरफ भागना पड़ा. शनिवार की सुबह से ही लोग रुपयों की निकासी को लेकर सभी एटीएम का चक्कर लगाते रहे लेकिन पूरे दिन कोई भी एटीएम नहीं खुला. लोग एटीएम से रुपये निकालने को लेकर काफी परेशान दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन