दिक्कत हो, तो कंट्रोल रूम में करें फोन

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा. प्रशासन व बिजली विभाग ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल हुए तैनात घाटों पर गोताखोरों ने संभाला मोर्चा भभुआ शहर : प्रशासनिक अिधकारियों व बिजली विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं. लोगों से अपील की गयी है कि शहर में कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कत होने […]

विज्ञापन

सुरक्षा. प्रशासन व बिजली विभाग ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल हुए तैनात

घाटों पर गोताखोरों ने संभाला मोर्चा
भभुआ शहर : प्रशासनिक अिधकारियों व बिजली विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं. लोगों से अपील की गयी है कि शहर में कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कंट्रोल रूप से संपर्क करें. वहां हमेशा कर्मी मौजूद रहेंगे. कहा गया कि असामाजिक तत्वों से उलझने के बजाय लोग पुलिस की मदद लें. यह बेहतर होगा.
शहर के तमाम चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी. शनिवार को छठव्रती अपने घरों से निकल कर छठ घाट पहुंचे और घाटों पर बनी छठ बेदी की पूजा अर्चना की. कई छठ व्रती मन्नत पूरी होने पर छठ घाटों तक जमीन पर लेट कर दंडवत करती हुई गये. छठ पर्व को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद दिखा. सभी छठ घाटों पर प्रशासन के दंडाधिकारी सहित पुलिस जवान तैनात दिखे. नदी व तालाबों के घाटों पर गोताखोर भी तैनात दिखे.
विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद : शहर सहित पूरे जिले में प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे. शहर के सभी चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल विधि-व्यवथा को लेकर चौकस दिखे. शनिवार की सुबह से ही बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुये सभी दंडाधिकारी अपने- अपने स्थानों पर डंटे रहे और पूजा समितियां के अलावा स्वयंसेवी भी इस कार्य में विशेष रुचि लेते दिख रहे है. छठव्रती के लिए कई सुगम मार्ग बनाये गये हैं.
पूरे दिन चला खरीदारी का दौर : शनिवार को पूरे दिन बाजार में छठ की खरीदारी को लेकर भीड़ दिखी. बाजार में लोग छठ में उपयोग की जाने वाली पूजन सामग्री सहित अन्य सामान की खरीदारी की. बाजार का मुख्य मार्ग सहित एकता चौक बाजार पूरी तरह छठ की खरीदारी करने वालों से पटा हुआ था. देर शाम तक बाजारों की रौनक देखते ही बनती थी. दुकानदार अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाये हैं.
असामाजिक तत्वों से नहीं उलझने की अपील, चौक-चौराहों पर हाेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
छठ घाट पर पूजा करने पहुंची व्रती. खरना अनुष्ठान का प्रसाद बनाती एक छठव्रती. राजेंद्र सरोवर के पास स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा.
फलों व ईख की दुकानों पर दिखी भीड़
छठ व्रत को लेकर फलों के कारोबारी पहले से ही तैयारी कर चुके है. शनिवार की सुबह से फलों की दुकान सजते ही लोगों की भीड़ उमड़ पडी. भीड़ अधिक होने की वजह से कहीं कोई सेव का दाम पूछता, तो दूसरी तरफ से आवाज आती केले कैसे हैं.
बाजार में लगा रहा जाम
शनिवार को सुबह से ग्रामीण इलाकों से आये छठ व्रतियों से पूरा दिन जाम सा नजारा बना रहा. शहर के एकता चौक, पटेल चौक, सब्जी मंडी रोड़, पुराना चौक सहित कई जगहों पर इतनी भीड़ बढ़ी की चलना मुश्किल हो गया. रोड पर लगी दुकानों से भी आवागमन में काफी परेशानी हुई. बड़ी गाड़ियां तो दूर बाइक सवारों को भी बाजार से होकर गुजने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
गीतों से गुंजायमान हुआ शहर
छठव्रती जब शाम के समय अपने घरों से निकलीं, तो गीतों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया. हर तरफ सिर्फ छठ के ही गीत सुनायी पड़ रहे थे. पूजा समितियों द्वारा जगह-जगह पर लगाये गये लाउडस्पीकरों से भी छठ के गीत सुनायी पड़ रहे थे.
बिजली विभाग ने की खास तैयारी
छठ पर्व की भीड़ को देखते हुए बिजली विभाग ने सभी छठ घाटों पर बिजली कर्मियों की तैनाती की है. जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग ने छठ को लेकर कंट्रोल रूम का गठन किया है. इसकी माॅनीटरिंग स्वयं कार्यपालक अभियंता सत्येन्द्र कुमार करेंगें. सहायक कार्यपालक अभियंता आशीष कुमार झा ने बताया कि छठ पर्व पर सभी घाटों पर बिजली कर्मियों की तैनाती तो रहेगी ही वही सभी अफसर पूरे समय गश्ती करते रहेंगे. बिजली विभाग का कंट्रोल रूम का नंबर 7033095840 है, जो 24 घंटे खुला रहेगा कोई भी समस्या होने पर इस नंबर पर काॅल करके सूचना दी जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन