नाली के पानी से गुजरेंगे छठव्रती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया शहर : महापर्व छठ के लिए नगर स्थित मल्लाह टोली के शिव मंदिर के पोखरे में छठ करने के लिए जानेवाली छठ व्रती गंदे पानी व कीचड़ से होकर जायेंगे. जहां छठ पर्व को लेकर समाजसेवी से लेकर शासन-प्रशासन सफाई सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है लेकिन, मोहनिया के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को […]
विज्ञापन
मोहनिया शहर : महापर्व छठ के लिए नगर स्थित मल्लाह टोली के शिव मंदिर के पोखरे में छठ करने के लिए जानेवाली छठ व्रती गंदे पानी व कीचड़ से होकर जायेंगे. जहां छठ पर्व को लेकर समाजसेवी से लेकर शासन-प्रशासन सफाई सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है लेकिन, मोहनिया के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को कहने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ता है. इस संबंध में वार्ड छह के वार्ड पार्षद चमेली देवी ने बताया कि हमारे वार्ड में शिव मंदिर के पास पोखरा है. जहां वार्ड पांच व छह के लोग सैकड़ों की संख्या में छठ करने व्रती आते हैं. जीटी रोड से होकर पोखरा तक आनेवाले मुख्य गली में गंदा पानी बहता है. इतना ही नहीं पूरी गली कीचड़ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










