छावनी मुहल्ले से दिव्यांग युवक का मोबाइल छीना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : मंगलवार की दोपहर छावनी मुहल्ला के रास्ते वन विभाग के समीप कोचिंग करने जा रहे एक दिव्यांग युवक से बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया. घटना के संबंध में चैनपुर के अरइली निवासी और फिलहाल पोस्ट ऑफिस गली में रह कर पढ़ाई कर रहा दीपू गुप्ता मंगलवार दोपहर 3.30 बजे कंप्यूटर कोचिंग करने […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : मंगलवार की दोपहर छावनी मुहल्ला के रास्ते वन विभाग के समीप कोचिंग करने जा रहे एक दिव्यांग युवक से बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया. घटना के संबंध में चैनपुर के अरइली निवासी और फिलहाल पोस्ट ऑफिस गली में रह कर पढ़ाई कर रहा दीपू गुप्ता मंगलवार दोपहर 3.30 बजे कंप्यूटर कोचिंग करने वन विभाग के पास जा रहा था. इसी दौरान छावनी मुहल्ला छोटी ईदगाह मसजिद के पास उसके मोबाइल पर फोन आया. वह मोबाइल निकाल कर बात करने लगा इसी बीच पीछे से आ रहे दो अज्ञात युवकों ने उसके हाथों से मोबाइल छीन कर भाग निकले. इधर, मोबाइल छीने जाने से पैर व हाथों से दिव्यांग युवक नगर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










